फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hrithik left Hello Doon after making fans wait for two and a half hours

Dehradun News: फैंस को ढाई घंटे इंतजार करा हैलो दून बाेलकर निकल गए ऋतिक

Mon, 21 Aug 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Hrithik left Hello Doon after making fans wait for two and a half hours
शहर में एक निजी कार्यक्रम शामिल होने दून आए बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को करीब ढाई घंटे का लंबा इंतजार कराया। इतना ही नहीं जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो सिर्फ हेलो दून बोलकर निकल गए। इस पर उनके फैंस काफी नाराज हुए।
विज्ञापन

रविवार को एक निजी कार्यक्रम में अभिनेता ऋतिक रोशन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। ऋतिक को ढाई बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था। इससे पहले करीब दो बजे से उनके फैंस का वहां जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। करीब दो बजे मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और साढ़े चार बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश में भीगते हुए फैंस ने ढाई से तीन घंटे इंतजार किया। इसके बाद करीब पांच बजे ऋतिक कार्यस्थल पर पहुंचे और सिर्फ हैलो दून बोलकर लौट गए।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा होने के चलते फैंस ऋतिक की फोेटो भी नहीं खींच पाए। बालावाला से आए युवक आदित्य ने कहा, तीन घंटे इंतजार करने के बाद लगा था कि ऋतिक कुछ देर अपने फैंस के साथ बात करेंगे, लेकिन सिर्फ पांच-सात मिनट रुककर वह फैंस से मिले बिना ही निकल गए। इस दौरान राजपुर रोड पर कई बार जाम लगने से भी लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed