फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   how was the first day of school

Dehradun News: कैसा रहा स्कूलों का पहला दिन

Wed, 02 Apr 2025 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
how was the first day of school
I
विज्ञापन

IIशहर में मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया। सभी स्कूलों में पहले दिन छात्रों की संख्या लगभग आधी रही। पहले दिन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ दाखिले की भी प्रक्रिया जारी रही। साथ ही कई स्कूलों ने छात्रों को सहज माहौल देने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया।

I
I
I
Iदेहरा पब्लिक स्कूल की निदेशक प्रकृति राठौड़ ने बताया कि छात्रों की संख्या कम होने के कारण नए सत्र में पाठ्यक्रम की शुरुआत के साथ-साथ पुराने पाठ्यक्रम का भी रिविजन करवाया जा रहा है, ताकि बच्चों की बुनियादी समझ मजबूत हो सके। वहीं, एस्पन एकेडमी की प्रधानाचार्य रुचि चमोली ने बताया कि पहले दिन को नो बुक्स डे के रूप में रखा गया, जिसमें बच्चों के लिए इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य बच्चों को सहज वातावरण प्रदान कर नए सत्र के लिए प्रेरित करना था। पीएमश्री जीजीआईसी राजपुर रोड की प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल में बोर्ड मूल्यांकन चल रहा है। इस कारण पहले दिल छात्र संख्या कम रही और उपस्थित छात्राओं को पाठ्यक्रम से छोटे टाॅपिक पढ़ाए गए। कक्षाएं नियमित रूप से चार मार्च से संचालित होंगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed