{"_id":"652339f1db60226aef1f69325fe8470a","slug":"houses-in-the-evacuation-assaulted-injured-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान खाली कराने में मारपीट, गर्भवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान खाली कराने में मारपीट, गर्भवती घायल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में मकान खाली कराने के विवाद में मारपीट के दौरान एक गर्भवती महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति एनएसयूआई से जुड़ा है, जबकि मारपीट का आरोप एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर है।
विज्ञापन
मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बाईपास चौकी पर हंगामा भी किया। मोथरोवाला में पवन बोरा पत्नी अभिलाषा और मां रानी बोरा संग किराये के मकान में रह रहा था। अभिलाषा गर्भवती है। पवन एनएसयूआई से जुड़ा है।
विज्ञापन
45 दिन का दिया था समय
बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व मकान मालिक ने बोरा को मकान खाली करने को कहा। इसके लिए 45 दिन का समय दिया गया। बोरा का आरोप है कि बुधवार को सामान शिफ्ट करने के दौरान मकान मालिक से किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
मकान मालिक ने एबीवीपी से जुड़े कुछ छात्रनेताओं को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि छात्रनेताओं ने बोरा समेत उसकी पत्नी और मां से भी मारपीट की। इस दौरान अभिलाषा घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हंगामे के बाद तहरीर
उधर, सूचना पर एनएसयूआई कार्यकर्ता बोरा और परिजनों को लेकर बाईपास पुलिस चौकी पहुंचे। जमकर हंगामे के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। उधर, एबीवीपी कार्यकर्ता भी पुलिस से मिले और अपनी बात रखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।