{"_id":"64bc3f766d920b82f104c9f6","slug":"house-tax-will-be-collected-in-settlements-from-next-month-dehradun-news-c-5-drn1005-206186-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बस्तियों में अगले महीने से हाउस टैक्स वसूलेगा नगर निगम, अगले हफ्ते से मिलने शुरू होंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बस्तियों में अगले महीने से हाउस टैक्स वसूलेगा नगर निगम, अगले हफ्ते से मिलने शुरू होंगे फॉर्म
Sun, 23 Jul 2023 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:31 PM IST
सार
वर्ष 2018 में नगर निगम की ओर से बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट के एक निर्णय के बाद बस्तियों से टैक्स वसूलने की कार्रवाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन
हाउस टैक्स
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नगर निगम बस्तियों से अगस्त से हाउस टैक्स वसूलेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले हफ्ते से हाउस टैक्स भरने के लिए फॉर्म आदि बांटने का काम शुरू किया जाएगा। बस्तीवासी लंबे समय से हाउस टैक्स वसूलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, वर्ष 2018 में नगर निगम की ओर से बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट के एक निर्णय के बाद बस्तियों से टैक्स वसूलने की कार्रवाई बंद कर दी गई। इसके बाद से बस्तीवासी लगातार हाउस टैक्स वसूलने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम में 132 ऐसी बस्तियां हैं, जो पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 40 हजार की जनसंख्या निवास करती है। पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने का प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
तय किया गया था कि अप्रैल से बस्तीवासियों से भी हाउस टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी, लेकिन कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई। अब निगम ने हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी पूरी कर ली है। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि फिलहाल बस्तीवासियों ने हाउस टैक्स मैनुअली वसूला जाएगा। टैक्स उन्हीं बस्तियों से लियर जाएगा जो 2016 से पूर्व पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
इसके बाद बनी बस्तियों को अवैध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते से फॉर्म बांटने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद अगस्त से कैंप लगाकर हाउस टैक्स वसूला जाएगा।