{"_id":"5ab93c2b4f1c1bea3f8b51de","slug":"house-tax-collection-from-slum-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":" देहरादून: मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स की वसूली शुरू, नहीं कराया तो पड़ेगा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स की वसूली शुरू, नहीं कराया तो पड़ेगा भारी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर की मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। राजधानी में चिह्नित 129 मलिन बस्तियों के करीब 40 हजार घरों से टैक्स आने से निगम के राजस्व में इजाफा होगा।
विज्ञापन
सोमवार को मेयर विनोद चमोली ने दीप नगर में हाउस टैक्स शिविर की शुरुआत की। पहले दिन 15 लोगों ने हाउस टैक्स जमा कराया। इस अवसर पर मेयर ने यहां एक पुल का शिलान्यास करने के साथ ही सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
मेयर विनोद चमोली ने कहा कि मलिन बस्तियों में लंबे समय से टैक्स की मांग हो रही थी। पिछले वर्ष बोर्ड बैठक में इस पर निर्णय हुआ था। अक्तूबर में कर अनुभाग की ओर से टैक्स फार्म बांटे गए थे। अब टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान उन्होंने 25 लाख से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
मेयर ने लोनिवि के जरिये सड़क और नाला बनाने के लिए 35 लाख की धनराशि देने की बात कही। साथ ही सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। उनका कहना है कि, अगर टैक्स नहीं दिया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
मेयर चमोली ने कहा कि सामुदायिक भवन से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। पहले दिन लगे कैंप में दीप नगर में 15 लोगों ने हाउस टैक्स जमा कराया। पार्षद सतीश कश्यप, सुशील गुप्ता, भूपेंद्र कठैत, ललित, महिपाल धीमान आदि ने मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने के फैसले का स्वागत किया।