फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   house construction in uttarakhand.

सरकार का तोहफा, उत्तराखंड में घर बनाना होगा सस्ता

Fri, 28 Oct 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Oct 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
house construction in uttarakhand.
हाउस - फोटो : डेमो फोटो

ईंटों पर खनन विभाग की ओर से लिए जाने वाले शुल्क में भारी कटौती करने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर गुरुवार को राज्य कैबिनेट की मुहर लग गई है। इसके परिणामस्वरूप राज्य में भवन निर्माण की लागत कम होना तय है। वहीं विभिन्न विभागों में अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संविदा पर रखने की बात तय हुई है।

विज्ञापन


इसकी कट ऑफ डेट भी वर्ष 2008 से बढ़ाकर 2011 कर दी है। यानी पांच साल की सेवा देने वाले अंशकालिक कर्मचारी भी संविदा नियुक्ति के दायरे में आ जाएंगे। इससे बड़ी तादाद में सेवारत कर्मियों को लाभ मिलेगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय बढ़ाने जाने संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट ने पास कर दिया।
विज्ञापन


देर रात तक चली कैबिनेट
सचिवालय में मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में शाम चार बजे शुरू हुई राज्य कैबिनेट की बैठक देर रात तक चली। बैठक में यह भी तय हुआ है कि जिला योजना कमेटी की बैठक में ब्लॉक प्रमुखों को रोटेशन से मौजूद रहने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए विधानसभा से अध्यादेश पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कमेटी में पांच नामित सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। ईंट-भट्टा संचालकों को बड़ी राहत देने संबंधी खनन विभाग का एक अहम प्रस्ताव भी पास किया गया है। इसमें खनन विभाग की ओर से प्रति हजार ईंट पर 1000 रुपये के शुल्क को घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।


सूत्रों के मुताबिक अन्य पड़ोसी राज्यों में यह शुल्क 50-60 रुपये है, जबकि उत्तराखंड में यह काफी अधिक था। नई व्यवस्था से ईंट की कीमतों में कमी आना तय है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की ओर से लाए गए एक प्रस्ताव में बॉटलिंग नीति में संशोधन किया गया है, जिससे बॉटलिंग उद्यमियों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed