फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   house collapse in tehri, three family member died.

टिहरी: बारिश से मकान ढहा, जिंदा दफन हो गए मां-बेटी और बेटा

Sat, 23 Jul 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Sat, 23 Jul 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
house collapse in tehri, three family member died.
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

टिहरी के घनसाली में बारिश के चलते हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक मकान की दीवार गिरने से घर में सो रही मां-बेटी और बेटा मलबे में दफन हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद पिगंल दास अपने पोते और बहू के साथ कमरे में सो गए थे। रातभर हुई तेज बारिश से शनिवार तड़के चार बजे उनके कच्चे मकान की छत टूट गई।
विज्ञापन


मकान का पूरा मलबा मीना देवी (36) पत्नी मंत्री लाल, सोहन लाल (14) पुत्र मंत्री लाल और उसकी बेटी सोना (16) के ऊपर गिर गया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी कमरे में सो रहे पिगंल दास को खरोंच तक नही आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे से निकाले गए शव, वहीं हुआ पोस्टमार्टम

house collapse in tehri, three family member died.
uttarakhand rains - फोटो : amar ujala

बुजुर्ग के चिल्लाने और मकान की छत टूटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ भागे। जब तक मलबा हटाया गया तब तक तीनों की मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, आपदा प्रबंधन की पांच सदस्य टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने मलबे में दबे शव बाहर निकालकर मौके पर ही पोस्टमार्टम किया है।

बहू और पोता-पोती की मौत पर पिंगलदास गहरे सदमे हैं। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के शूरवीर लाल और शक्ति लाल ने इस घटना गहरा दुख जताया है। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि पीड़ित के आश्रितों को जल्द आर्थिक मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed