{"_id":"5812654a4f1c1bc877bc503e","slug":"house-allotment-for-police-men-in-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थानों के आवास में नहीं रहेंगे बाहरी पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थानों के आवास में नहीं रहेंगे बाहरी पुलिसकर्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने थानों के आवासों में बाहरी पुलिसकर्मियों का आवंटन तत्काल निरस्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले से ही स्पष्ट आदेश हैं कि थानों के आवास में संबंधित पुलिसकर्मियों को ही वरिष्ठता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महिला कांस्टेबल ने आईजी संजय गुंज्याल से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कैंट कोतवाली के house allotment, dehradun police, police stationhouse allotment, dehradun police, police stationआवासों में बाहरी पुलिसकर्मियों को आवास आवंटित किए गए हैं। आईजी ने आवंटन सूची देखी तो आरोप की पुष्टि हुई। एक नहीं कई आवास बाहरी पुलिसकर्मियों को आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नाराजगी जताते हुए पुलिस कप्तानों को कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि थानों के आवास वहां तैनात पुलिसकर्मियों को ही आवंटित किए जाए। दूसरे थाने और अन्यत्र सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को थानों के आवास नहीं मिलने चाहिए। उन्होंने ऐसे आवंटन अविलंब निरस्त करने के आदेश दिए हैं। यदि अनुपालन में कोताही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन