फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hot summer weather fore cast uttarakhand

सूरज लगातार उगल रहा आग, मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड के इन इलाकों में अलर्ट

Thu, 24 May 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 May 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
hot summer weather fore cast uttarakhand
summer

राजधानी देहरादून में सूरज लगातार आग उगल रहा है। पारा 40 डिग्री के पार हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान रखा। वहीं मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से पहाड़ी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को भी लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। दोपहर तक गर्मी बहुत तेज हो गई और पारा अधिकतम 40.2 डिग्री के स्तर को छू गया। इस दौरान कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं भी चलीं। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिली। वहीं, रायपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर बाद तेज सतही हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के आसार बहुत ज्यादा नहीं है। 28 मई के बाद मौसम में बदलाव के बाद दो दिन अच्छी बारिश का अनुमान है। 

बच्चों-बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

hot summer weather fore cast uttarakhand
तेज गर्मी और गर्म हवाओं से बचाव न करने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक से स्थिति बिगड़ भी सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है।

धूप में बाहर निकलने से परहेज करें। बहुत जरूरी होने पर सिर व शरीर को ढककर घर से निकलें। ज्यादा गर्म जगह और धूप में खड़े होने से बचें। गर्म हवा से भी खुद का बचाव करें।

न होने दें पानी की कमी
तेज गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी से परेशानी हो सकती है। शरीर में पानी का स्तर बनाए रखने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पिएं। इसके अलावा नियमित तौर पर तरल पदार्थ लेते रहें। नींबू पानी, छाछ के साथ ही फलों का जूस पीना फायदेमंद होता है। बासी खाना कतई न खाएं, अधिक और गरिष्ठ भोजन करने से भी बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed