{"_id":"61d343a4980146461829a518","slug":"host-doon-baluni-cricket-academy-won-the-first-match-in-under-14-dehradun-news-drn400666054","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 में मेजबान दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 में मेजबान दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने जीता पहला मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-14 में आयोजित मुकाबले में उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। 16 टीमों की प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने किया। पहले मुकाबले में दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी ने दून स्ट्राइकर एकेडमी को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के अवसर पर समर्थ सेमवाल ने 169 रन की नाबाद पारी खेली और साथ ही पांच विकेट भी चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अंडर-14 और अंडर-16 के टूर्नामेंट नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है और निरंतर होते रहने चाहिए।
मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने कहा कि अंडर-14 के बाद एक ऐसा ही टूर्नामेंट अंडर-12 का भी होना चाहिए। जिससे नई-नई प्रतिभाओं का पता चले और उनको आगे चलकर ज्यादा से ज्यादा मौके मिले। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में रोजाना 30-30 ओवर के दो मैच खेले जा रहे हैं। इसके बाद आयोजित मुकाबले में आर्यन एकेडमी ने तनुष क्रिकेट एकेडमी की शिकस्त दी। इस मौके पर एकेडमी के हेड कोच शिवेंद्र रावत, जिला क्रिकेट संघ के ज्वाइंट सेक्रेट्री अनिल डोभाल, सुमित डोभाल, विपिन जोशी, शीतल, ललित समेत अन्य मौजूद रहे।