{"_id":"6629b06723a417a40c0b4dd4","slug":"hospital-operator-arrested-with-intoxicating-injections-and-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-398764-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar News: नशीले इंजेक्शन और दवाओं के साथ अस्पताल संचालक गिरफ्तार, सप्लाई करने जा रहा था हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar News: नशीले इंजेक्शन और दवाओं के साथ अस्पताल संचालक गिरफ्तार, सप्लाई करने जा रहा था हिमाचल
Thu, 25 Apr 2024 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:15 PM IST
सार
पुलिस ने विकासनगर रोड हरबर्टपुर में एक संदिग्ध कार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 105 नशीले इंजेक्शन, 720 नशे के कैप्सूल और 410 टेबलेट बरामद हुए।
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासनगर कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और दवाओं के साथ कार सवार अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वह दवा लेकर हिमाचल प्रदेश के पांवटा में किसी को सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी अधोईवाला देहरादून का रहने वाला है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चौकी प्रभारी बाजार सनोज कुमार की नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बीते मंगलवार की रात को विकासनगर रोड हरबर्टपुर में एक संदिग्ध कार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 105 नशीले इंजेक्शन, 720 नशे के कैप्सूल और 410 टेबलेट बरामद हुए। कार सवार दवाओं के परिवहन के संबंध कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Roorkee: कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी की पहचान शाह आलम निवासी रक्षा विहार अधोईवाला निकट दून वर्ड स्कूल रायपुर के रूप में हुई। आरोपी नेहरू काॅलोनी देहरादून में अस्पताल चलाता है। आरोपी पर पूर्व में धोखाधड़ी, बलवा, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में जिले के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। कार को सीज कर दिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।