फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hospital management stopped the dead body after the bill was not paid

शव मांगते रहे परिजन पर अस्पताल प्रबंधन का नहीं पसीजा दिल, फिर हुआ...

Sun, 31 Dec 2017 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Hospital management stopped the dead body after the bill was not paid
शव - फोटो : concept photo
इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को शव सौंपने को तैयार नहीं हुआ। फिर हुआ....
विज्ञापन


एक वृद्ध को हृदयाघात पड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इलाज के रुपये न देने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इकार कर दिया। जिस पर परिजनों ने आक्रोशित होकर हंगामा काटा। बाद में कुछ रुपये जमा करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव ले जाने दिया।

शुक्रवार की देर शाम मोहल्ला बेहड़ेवाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी हुसैन शाह (70) पुत्र इमाम शाह को अचानक हृदयाघात हो गया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें गिरीताल के चामुंडा मंदिर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

मरीज के इलाज का खर्च बताया तो भड़के परिजन

Hospital management stopped the dead body after the bill was not paid
money - फोटो : concept photo
कार्डियोलॉजिस्ट ने मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मरीज को पेसमेकर लगा दिया। शनिवार की शाम मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को ले जाने के लिए डॉक्टर से कहा। तो अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से मरीज के इलाज में किया गया खर्च देने के बाद ही शव देने की बात कही। जिसको लेकर परिजन भड़क गए।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर मरीज को भर्ती करने के बाद परिजनों को बिना बताए मरीज को पेस मेकर लगाने का आरोप लगया। जिसका पैकेज करीब डेढ़ लाख रुपये बताया। प्रबंधन इलाज में खर्च हुए रुपये देने पर शव ले जाने पर डट गया।

वहीं परिजन भी रुपये न देने पर अड़ गए। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधक और परिजनों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पुलिस और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन कार्यालय में 32 हजार 500 रुपये जमा करा दिए, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक ने इसी रकम को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को शव ले जाने दिया।

मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात हुसैन शाह को हृदयाघात आया था। जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने बिना बताए ही मृतक को पेस मेकर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed