{"_id":"a0261ab2a474f90674a1031dfc834625","slug":"hosiptal-on-alert-in-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर हर खतरे से निपटने की है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर हर खतरे से निपटने की है तैयारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Nov 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स में एलर्ट कर दिया गया है। दून ग्रुप के निदेशक डा. एलके गुसाईं ने बताया कि कोरोनेशन अस्पताल में आठ बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अगर कोई पटाखों से जला रोगी आता है तो इन पर भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा दून अस्पताल में भी एलर्ट घोषित कर दिया गया है।
डा. गुसाईं ने बताया कि दीपावली पर सारे डाक्टर ऑन कॉल रहेंगे। इसके साथ ही अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। कोई हादसा होने पर लोग कोरोनेशन और दून अस्पताल के इमरजेंसी नंबर पर डायल कर सकते हैं।
विज्ञापन
हर साल बढ़ जाते बर्न मरीज
दून अस्पताल के सीनियर सर्जन डा. महेश भट्ट ने बताया कि दीपावली पर हर साल बर्न के रोगियों के संख्या जाती है। अधिकांश रोगियों के हाथ जले होते हैं। इसके अलावा रोगियों का चेहरा झुलसा रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गंभीर रोगियों कोरोनेशन की बर्न यूनिट में भरती किया जाता है। बर्न रोगी दून अस्पताल में भी आते हैं।
पटाखे जलाने में 95 फीसदी जल गई
पटेलनगर की रहने वाले एक लड़की 95वें फीसदी जल गई थी। गंभीर हालत में उसे कोरोनेशन में भरती किया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। वह टेरीकाट के कपड़े पहने हुई थी। किसी के पास में पटाखा छुड़ा देने से कपड़ों में आग लग गई।