फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honorarium is insufficient to run home: Usha

अल्प मानदेय में घर चलाना भी मुश्किल : ऊषा

Thu, 27 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Honorarium is insufficient to run home: Usha
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना देतीं भोजनमाताएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। विभिन्न मांगों के समर्थन में भोजनमाताओं का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान भौजनमाताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि करीब दो माह से वह मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। वर्तमान में राज्य में 30 हजार भोजनमाताएं हैं। जो बेहद ही अल्प मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं। इतने कम मानदेय पर घर खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। वर्तमान में भोजनमाताओं को मानदेय के रूप में महज 3000 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार नए शिक्षण सत्र से नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले में मध्याह्न भोजन का काम अक्षयपात्र फाउंडेशन को सौंप रही है। इससे इन जिलों में स्थापित स्कूलों में तैनात भोजनमाताओं के भविष्य पर संकट आने आशंका है। ऐसे में जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सुमन शर्मा, रीता, मीना, रक्षा देवी, रेखा, कुसुम, अनीता, रजनी, रेनू यादव, रजनी, चंपा, बिरमा देवी, सरला, निर्मला खत्री, इंदिरा, उमा पाल, संसारवती, बबीता, रेखा चौधरी, सिंधु गुप्ता, माधुरी तोमर, दीपा, झूलो देवी, इतावरी देवी, नूरो देवी, बिट्टो देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed