फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honor killing in love affair girl video viral during burning in kashipur 

उत्तराखंड: आग में झुलसती छात्रा का वीडियो वायरल, ऑनर किलिंग की जताई जा रही आशंका 

Sat, 22 Jun 2019 09:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Honor killing in love affair girl video viral during burning in kashipur 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के काशीपुर में कुंडा थाने के ग्राम नवलपुर में ऑनर किलिंग का मामला चर्चा में है। आग में झुलसती छात्रा का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कुंडा थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रेम संबंधों के चलते छात्रा की पिटाई के बाद उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, परिजन करंट लगने से छात्रा की मौत की बात कह रहे हैं। आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार किए जाने से भी परिजनों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। कुंडा थाना पुलिस ने मृतका के ताऊ और तीन भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। यह छात्रा कुंडा थाने की गढ़ीनेगी चौकी क्षेत्र के ग्राम नवलपुर की रहने वाली बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग में झुलसकर 18 जून को छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा का पिता घर पर नहीं था। पिता की गैर मौजूदगी में ही परिजनों ने एक घंटे के भीतर ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस बीच आग में झुलसती छात्रा का वीडियो वायरल हो गया और किसी व्यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी दी। शिकायत में कहा गया है कि उक्त छात्रा स्नातक अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही थी।

उसके एक भाई के साले का रिश्तेदार गांव में ही काम कर रहा था। वह छात्रा के घर पर ही रहता था। इसके चलते उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। इस बात का खुलासा होने पर छात्रा के भाई ने उसे भगा दिया। इसके बाद वह अपनी बहन को कॉलेज लाने और ले जाने के लिए जाने लगा। 18 जून को भाई के हाथ अपनी बहन का मोबाइल लग गया। इसमें छात्रा की ओर से अपने प्रेमी को कई संदेश किए गए थे। 

चर्चा है कि इस बात से बौखलाए भाई ने अन्य परिजनों की मदद से बहन को आग लगा दी। आग में झुलसकर छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कुंडा थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी। परिजनों के बयानों में विरोधाभास होने से पुलिस का शक गहरा गया।

किसी ने छात्रा की मौत का समय सुबह पांच बजे तो किसी ने दोपहर दो बजे होना बताया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। संभवत: शनिवार को पुलिस मामले का खुलासा कर देगी। 

कुंडा थाने के एक गांव में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली है। मामले में जांच कराई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed