फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hometown of Minister of Technical Education B.Tech case is stuck in the Finance Department Uttarahand News

उत्तराखंड: तकनीकी शिक्षा मंत्री के गृहक्षेत्र में बीटेक का मामला वित्त विभाग में अटका, बीतने को शैक्षिक सत्र

Mon, 23 Sep 2024 10:20 AM IST
रेनू सकलानी अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Sep 2024 10:20 AM IST
सार

नये प्रयोग के तहत नरेंद्र नगर स्थित राजकीय पालिटेक्निक में बीटेक पाठ्यक्रम शुरू होना है, लेकिन एआईसीटीई की अनुमति और यूटीयू कार्य परिषद के अनुमोदन के बाद भी प्रकरण अधर में है।

विज्ञापन
Hometown of Minister of Technical Education B.Tech case is stuck in the Finance Department Uttarahand News
मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों में बीटेक पाठ्यक्रम के संचालन पहला मामला वित्त विभाग में अटका है। वर्तमान शैक्षिक सत्र बीतने को है, लेकिन एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) दिल्ली से अनुमति और उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कार्यसमिति के अनुमोदन के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। मामला तकनीकी शिक्षा मंत्री के गृहक्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक नरेंद्र नगर से जुड़ा है।

विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा आधारित तकनीकी शिक्षा दी जाती है, लेकिन अब यहां बीटेक के छात्रों को भी पढ़ाने की योजना है। प्रयोग के तौर पर शासन ने पिछले वर्ष नरेंद्र नगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में बीटेक की कक्षाएं शुरू करने के लिए अनापत्ति जारी की थी। एआईसीटीई की टीम ने संस्थान का भौतिक सत्यापन किया। अनुमति के बाद उत्तराखंड तकनीकी विवि ने पॉलीटेक्निक में विवि के कैंपस संस्थान के रूप में बीटेक शुरू करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कराईं। साथ ही विवि की कार्य परिषद ने भी यहां बीटेक पाठ्यक्रमों के संचालन का अनुमोदन कर दिया।

विज्ञापन

माना जा रहा था कि वर्तमान शैक्षिक सत्र से बीटेक में प्रवेश शुरू होंगे, लेकिन विवि की ओर से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में बीटेक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कई चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और संस्थानों ने प्रवेश भी ले लिए हैं, लेकिन अभी तक नरेंद्रनगर पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए शासन से अनुमति जारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो ब्रांच में 90 सीटों पर प्रस्तावित हैं प्रवेश

पॉलीटेक्निक में बीटेक की दो ब्रांच में प्रवेश प्रस्तावित हैं। इसके तह कंप्यूटर साइंस की ब्रांच में 60 और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग ब्रांच में 30 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। हालांकि, देरी से अनुमति जारी होने के चलते प्रवेश लेने वाले छात्रों की कमी रहेगी। क्योंकि, हाल ही में यूटीयू ने काउंसलिंग पूर्ण कराई है। इसमें अधिकांश छात्र प्रवेश ले चुके हैं।

नरेंद्र नगर पॉलीटेक्निक परिसर में बीटेक संचालन का मामला वित्त विभाग में अटका है। जल्द ही यहां से अनुमति दिलाने के बाद कैबिनेट में पास करा लिया जाएगा। इसी सत्र से बीटेक में प्रवेश शुरू कराए जाएंगे। - सुबोध उनियाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: अतिवृष्टि के बाद पहली बार एक दिन में सात हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, दिखा उत्साह

हमारी ओर से पूरी तैयारी है। जैसे ही शासन की ओर से आदेश जारी होंगे, तभी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। पदों के सृजन के मद्देनजर फैकल्टी आदि की व्यवस्था भी कर दी जाएगी। - प्रो. ओंकार सिंह, कुलपति, उत्तराखंड तकनीकी विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed