फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Homeopathic official date of interview

होम्योपैथिक अधिकारी के इंटरव्यू की तारीख तय

Thu, 08 Aug 2013 05:17 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic official date of interview

उत्तराखंड में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया पर लगे ग्रहण के बादल छंट गए हैं। लोक सेवा आयोग के द्वारा होम्योपैथिक विकित्सा अधिकारी के साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन


19 अगस्त को साक्षात्कार
लोक सेवा आयोग की ओर से जारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया के लिए 19 अगस्त को इंटरव्यू किए जाएंगे। भर्ती ओबीसी-एससी वर्ग के 22 पदों के लिए थी, लेकिन इसके लिए अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जिस वर्ग के लिए भर्ती प्रक्रिया है उसी वर्ग के अभ्यर्थियों को लिया जाएगा। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें ओबीसी के नौ, एससी के 13 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन में नहीं बताई जाति
लेकिन, इस प्रक्रिया में सामान्य वर्ग व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिए। जिसमें आवेदनों की जांच में करीब 60 आवेदन निरस्त किए गए। इनमें कुछ आवेदन ऐसे भी थे जिनमें जाति कालम को ही नहीं भरा गया।

ऐसे अभ्यर्थियों को सचेत कर उनके जाति प्रमाण पत्र भी मंगाए गए। लेकिन, निर्धारित समय तक अभ्यर्थी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकें। जिसके चलते ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया। इसी झंझावत में अटकी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया जारी विज्ञप्ति की शर्तों के आधार पर
लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक एसएन पांडे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया जारी विज्ञप्ति की शर्तों के आधार पर ही की जाएगी। 19 अगस्त को इंटरव्यू किए जाएंगे।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 272 पदों पर इंटरव्यू
लोक सेवा आयोग कार्यालय में डिग्री कालेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया को इंटरव्यू किए जा रहे हैं। जिसमें विधि, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, उद्यान विज्ञान, जंतु विज्ञान, शिक्षाशास्त्र व बीएड विषयों के 272 पदों पर भर्ती होनी है।


दो सप्ताह बाद चस्पा हो गी मैरिट
आयोग के प्रभारी सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक एसएन पांडे ने बताया कि 11 दिसंबर 2011 को 272 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके लिए अभ्यर्थी की योग्यता नेट या पीएचडी निर्धारित है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया छह अगस्त से 13 अगस्त तक चलेंगी। बताया कि करीब दो सप्ताह बाद इसकी मेरिट चस्पा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed