फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HomeGuard video viral during illegal recovery in roorkee

रुड़की: अवैध वसूली करते होमगार्ड का वीडियो वायरल, पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी

Tue, 19 Mar 2019 07:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
HomeGuard video viral during illegal recovery in roorkee
वीडियो वायरल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड का अवैध वसूली करते वीडियो वायरल होने से पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एएसडीएम के पेशकार की तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच बैठा दी गई है। जांच पूरी होने के बाद होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के बाद उसे हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक होमगार्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में होमगार्ड खनन माफिया से अवैध वसूली करता दिखाई दे रहा है। होमगार्ड का वीडियो वायरल हुआ तो इसकी भनक पुलिस अधिकारियों को लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने मामले में अधीनस्थों से जानकारी ली। साथ ही होमगार्ड की तैनाती की बाबत जानकारी ली। होमगार्ड की जानकारी लेने के बाद मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद एएसडीएम रविंद्र बिष्ट के पेशकार जितेंद्र कपूर ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर होमगार्ड के खिलाफ अवैध वसूली और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है कि यह वीडियो कहां का है और कब का बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में होमगार्ड से भी जानकारी ली गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed