फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   home minister rajnath singh in dehradun

कैराना के मामले पर जरूर बोलूंगा लेकिन जरा रुककरः राजनाथ सिंह

Fri, 17 Jun 2016 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh in dehradun
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : file photo

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड को जगह मिलेगी। राजनाथ सिंह राजधानी देहरादून एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दून के बुद्घिजीवियों से मुलाकात की। जहां उन्होंने संकेत ‌दिए कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जगह मिलेगी। हालांकि उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के कार्यक्षेत्र का मामला बताया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत मिसाइल बनाएगा भी और निर्यात भी करेगा।
विज्ञापन


मोदी सरकार की कूटनीति के कारण ही भारत जल्द न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप में शामिल होगा। इसके साथ ही देश की भागीदारी मिसाइल कंट्रोल के दौर में भी होगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्‍था दुनिका की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ‌अर्थव्यवस्‍था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को निशाना बनाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय देश में आर्थिक कुप्रबंधन था। सिस्टम पारदर्शिता नहीं थी। कांग्रेस शासन काल में कोल आंवटन में एक लाख 46 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था।

मोदी सरकार के इन दो सालों में कोल आवंटन में दो लाख करोड़ का लाभ हुआ है। पिछले दो सालों में देश में घुसपैठ की घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी आई है। माओवाद की घटनाओं में 37 प्रतिशत तक कमी आई। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार द्वारा पिछले दो सालों में प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में बताया।

संवेदनशील मामले पर बिना जांच के कुछ बोलना गलत

home minister rajnath singh in dehradun
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

कैराना मामले पर गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से लोगों के पलायन संबंधी रिपोर्ट मांगी है और इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संवेदनशील मामले पर बिना जांच के कुछ बोलना गलत होगा।

कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्‍य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उपराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक मौजूद रहे। ओएनजीसी सभागार में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, भाजपा विधायक हरबंस कपूर, मेयर विनोद चमोली सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शुक्रवार को दोपहर बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजधानी देहरादून पहुंचे। जहां जीटीसी हेलीपैड पर कुंवर प्रणव ‌सिंह चैंपियन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजनाथ सिंह ओएनजीसी के सभागार पहुंचे।

राजनाथ सिंह देहरादून के ओएनजीसी सभागार में बुद्धिजीवियों से मुखातिब हुए। और उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से यह चर्चा की कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को अन्य लोगों कैसे पहुंचाया जाए। इन ‌बु‌द्घिजीवियों में शहर के वकील, अफसर, डॉक्टर, सेना के अफसर, व्यापारी आदी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed