फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Home Guards will get salary equal to Police Constable in uttarakhand

अच्छी खबर: होमगार्ड को अब पुलिस कांस्टेबल के बराबर मिलेगा वेतन, इतनी होगी बढ़ोतरी

Mon, 25 Nov 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2019 08:54 AM IST
सार

  • 18,000 रुपये हो सकता है न्यूनतम मासिक मानदेय
  • जल्द कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाएगा गृह विभाग

विज्ञापन
Home Guards will get salary equal to Police Constable in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में तैनात 6500 होमगार्ड्स को पुलिस कांस्टेबल के समान न्यूनतम वेतन देने पर वित्त विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। उन्हें 18 हजार रुपये प्रति माह न्यूनतम मानदेय दिया जा सकता है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव के स्तर पर हुई एक बैठक में वित्त, गृह और न्याय विभाग के अधिकारियों की सहमति के बाद अब प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लाने की तैयारी है। न्यूनतम मानदेय का आदेश 25 अप्रैल 2017 से लागू होगा। यानी प्रदेश सरकार होमगार्ड्स को एरियर का भुगतान भी करेगी।  
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने होमगार्ड्स का न्यूनतम वेतन पुलिस कांस्टेबल के समान करने के आदेश दिए थे। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश, हिमाचल समेत देश के कई प्रदेशों में होमगार्ड्स के मानदेय में बढ़ोतरी की जा चुकी है। उत्तराखंड सरकार में इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय कठिनाइयों के चलते प्रदेश सरकार मानदेय वृद्धि और एरियर के भुगतान पर आने वाले खर्च का आकलन करने में जुट गई है। वित्त विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो 150 करोड़ का खर्च केवल एरियर का भुगतान करने पर आ रहा है। इसके अलावा करीब 15 करोड़ मासिक खर्च का अनुमान है।

खर्च के आकलन को लेकर गृह और वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी के मुताबिक, वित्त विभाग ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। वित्त विभाग की हामी के बाद मुख्य सचिव के स्तर पर भी बैठक की जा चुकी है।

अब गृह विभाग को प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाना है। माना जा रहा है कि जल्द ही गृह विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार करके कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। उधर, होमगार्ड्स कोर्ट का फैसला लागू होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

वर्तमान में उन्हें 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिल रहा है। इस हिसाब से प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्य करने के एवज में 13500 रुपये प्रति माह भुगतान हो रहा है, जिसके सरकार के फैसला लेने के बाद 18 हजार रुपये होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed