{"_id":"62164558fdde307e216a17bd","slug":"home-examinations-will-now-be-held-simultaneously-from-march-14-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Examination: उत्तराखंड में अब एक साथ 14 मार्च से होंगी गृह परीक्षाएं, इस जिले में आगे बढ़ी प्री बोर्ड परीक्षा की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Examination: उत्तराखंड में अब एक साथ 14 मार्च से होंगी गृह परीक्षाएं, इस जिले में आगे बढ़ी प्री बोर्ड परीक्षा की तिथि
Wed, 23 Feb 2022 08:02 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:02 PM IST
सार
गृह और प्रीबोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी करने के लिए जिले के सभी बीईओ और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Exam 2022
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में गृह परीक्षाएं 14 मार्च से होंगी। सभी 13 जिलों में गृह परीक्षाएं एक ही तिथि पर आयोजित की जाएंगी। ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड की तिथि दो दिन आगे बढ़ाते हुए 28 फरवरी कर दी है। परीक्षा की तैयारी को लेकर सभी विकासखंडों के बीईओ और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए 38 हजार 861 छात्र-छात्राएं पंजीकृत
ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने पूर्व में प्री बोर्ड और गृह परीक्षा की तिथि एक साथ 26 फरवरी घोषित की थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के बाद परीक्षा तिथि बदल दी गई है। सीईओ आरसी आर्या ने बताया कि जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा छह से नवीं और 11वीं की गृह परीक्षा 26 फरवरी से होनी थीं, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के बाद उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में गृह परीक्षाएं एक साथ 14 मार्च होंगी।
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से इस आदेश की प्रति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी गृह परीक्षा के साथ ही 26 फरवरी से आयोजित होनी थी। अब प्री बोर्ड परीक्षा की तिथि भी बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए 38 हजार 861 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। गृह और प्रीबोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी करने के लिए जिले के सभी बीईओ और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन