फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holika Dahan 2024 Bhadra will remain Only one hour and 14 minutes for Puja Holashtak will start from 17 March

Holika Dahan 2024: होली पर रहेगा भद्रा का साया, होलिका दहन को मिलेगा एक घंटा 14 मिनट, 17 से लगेगा होलाष्टक

Fri, 15 Mar 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2024 10:41 PM IST
सार

Holika Dahan 2024: होली के पर्व को लेकर 17 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
Holika Dahan 2024 Bhadra will remain Only one hour and 14 minutes for Puja Holashtak will start from 17 March
उत्तराखंड में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

होलिका दहन पर इस बार देर रात तक भद्रा का साया रहेगा। इसके कारण इस बार प्रदोष काल में होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। भद्रा समाप्त होने पर ही होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए 1 घंटा 14 मिनट का ही समय रहेगा। इसी समय में ही होलिका दहन किया जाएगा।

विज्ञापन


24 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाएगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरु होकर 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। 

विज्ञापन

24 मार्च को सुबह 9:54 बजे से ही भद्रा लग जाएगी और रात 11:13 बजे तक रहेगी। भद्रा के कारण इस साल प्रदोष काल में होलिका दहन नहीं हो पाएगा।  भद्रा के खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

बताया कि 24 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त भद्रा के समाप्त होने के बाद रात 11:13 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए 1:14 मिनट का ही समय रहेगा।

Holi 2024: होली पर गुलजार हुए दून के बाजार, मोदी मुखौटा की डिमांड, पिचकारियां भी हुई हाईटेक

17 से लगेगा होलाष्टक

होली के पर्व को लेकर 17 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, होली से आठ दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है। बताया कि होलाष्टक में शादी से लेकर कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed