फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2024: Doon markets buzzed on Holi demand for Modi mask water guns also became hi tech

Holi 2024: होली पर गुलजार हुए दून के बाजार, मोदी मुखौटा की डिमांड, पिचकारियां भी हुई हाईटेक

Fri, 15 Mar 2024 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 15 Mar 2024 04:06 PM IST
सार

24 मार्च को होलिका दहन और 25 को दुल्हैंडी है। देहरादून के विभिन्न बाजारों में इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। बाजारों व चौक-चौराहों पर रंग, अबीर व पिचकारी की दुकानें सजने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Holi 2024: Doon markets buzzed on Holi demand for Modi mask water guns also became hi tech
होली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के बाजार रंगों में रंग चुके हैं। दुकानदारों ने भी पिचकारियां, गुलाल और होली से जुड़े सामान से दुकानों को सजा दिया है। शहर में गांव-देहात से भी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन


24 मार्च को होलिका दहन और 25 को दुल्हैंडी है। देहरादून के विभिन्न बाजारों में इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। बाजारों व चौक-चौराहों पर रंग, अबीर व पिचकारी की दुकानें सजने की तैयारी में हैं। यही नहीं, किराना दुकनदारों ने भी रंग, अबीर के अलग-अलग रेंज मंगाकर उसकी बिक्री शुरू कर दी है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पर्व का लोगों में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


बिक रहा मोदी मुखौटा
विभिन्न तरह के कार्टून, जैसे-डोरेमॉन, चाचा चौधरी, स्पाइडर मैन आदि तरह के मुखौटे बाजारों में बिक रहे हैं। इसके कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर मुखौटा व टोपी की दुकानों पर सर्वाधिक मोदी मुखौटा की बिक्री हो रही है। झंडा बाजार में होली के रंगों-पिचकारियाें और अन्य सामान के थोक विक्रेता पूनम मित्तल का कहना है कि इस बार कई तरह की वैरायटी है और उम्मीद है कि इस बार बिक्री भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand : सबसे पहले देहरादून में चलन से बाहर होंगी डीजल सिटी बस और विक्रम, मिलेगा इतना अनुदान

पिचकारियां भी हुई हाईटेक, सिलिंडर भी दमदार
पिचकारियां हाईटेक हो गई हैं। कुछ इस तरह की पिचकारियां भी आ गई है जो ऑटोमेटिक चलती हैं। उनमें रंग भरने के बाद उनका बटन दबाना होगा और जब तक उनमें रंग भरा रहता है तब तक वे रंग फायर करती हैं। इसके अलावा रंग भरे सिलिंडर भी बाजार में छाए हुए हैं। ये सिलिंडर आग बुझाने वाले सिलिंडर के बराबर हैं। पिन खींचते ही रंगों की फुहार शुरू हो जाती है। यह फुहार करीब आधे घंटे तक यह चलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed