फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2025 Jal Sansthan officials on alert mode Arrangements made for water supply through tanker Dehradun

Dehradun: होली को लेकर तैयारी...आज दोपहर को भी आएगा पानी... अलर्ट मोड पर रहेंगे जलसंस्थान के अधिकारी

Fri, 14 Mar 2025 10:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

आज होली पर्व के अवसर पर दोपहर के समय भी पानी की आपूर्ति होगी। होली पर्व रंगों के साथ खेला जाता है। ऐसे में लोग होली खेलने के बाद स्नान करते है। इसी जरूरत को देखते हुए दोपहर के समय पानी की आपूर्ति होगी।

विज्ञापन
Holi 2025 Jal Sansthan officials on alert mode Arrangements made for water supply through tanker Dehradun
पानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली पर्व के दिन (आज) जलसंस्थान की ओर से दिन में तीन बार पानी की आपूर्ति होगी। अगर, किसी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित होती है तो वहां पर टैंकरों के जरिये पानी पहुंचाया जाएगा। वहीं जलसंस्थान के अधिकारी भी पानी की आपूर्ति को लेकर पूरी तहर से अलर्ट मोड में रहेंगे।

विज्ञापन

होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। राजधानी में पानी की आपूर्ति को लेकर जलसंस्थान ने प्लान तैयार कर लिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर में जलसंस्थान की चार शाखाओं उत्तरी, दक्षिणी, पित्थुवाला व रायपुर के जरिये पानी की आपूर्ति होती है। इन शाखाओं की ओर से अलग-अलग जोन गठित किए गए है।

विज्ञापन


जहां पर हर रोज सुबह-शाम पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन शुक्रवार को होली पर्व के अवसर पर दोपहर के समय भी पानी की आपूर्ति होगी। अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व रंगों के साथ खेला जाता है। ऐसे में लोग होली खेलने के बाद स्नान करते है। इसी जरूरत को देखते हुए दोपहर के समय पानी की आपूर्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाखाओं पर टैंकरों के रहेंगे अतिरिक्त इंतजाम

जलसंस्थान के महाप्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि किसी कारणवश आपूर्ति बाधित होती है तो टैंकरों के जरिये उपभोक्ताओं तक पानी पहुंचाया जाएगा। वहीं कॉलोनियों केे आउटर में बसी नई बस्तियों में पानी की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कहा, अगर कहीं पर लोगों को पानी की जरूरत पड़ती है तो संबंधित शाखाओं के जेईई, एई व अन्य अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर लौटेगी ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मार्च में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

शाखाओं ने अतिरिक्त पानी की आपूर्ति के किए इंतजाम

उत्तरीशाखा के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि पानी की अतिरिक्त आपूर्ति को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, हर रोज आपूर्ति से बचे पानी को स्टोर किया जा रहा है। होली के दिन दोपहर को इसी पानी की आपूर्ति होगी। पानी को लेकर उपभोक्ताओं किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed