फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2023 Red alert issued on Holi in Rajaji Tiger Reserve increase patrolling Uttarakhand news in hindi

Holi 2023: राजाजी टाइगर रिजर्व में होली पर रेड अलर्ट जारी, सभी फिल्ड कर्मियों की छुट्टियां निरस्त

Sun, 05 Mar 2023 09:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:27 AM IST
सार

बीते वर्षों में त्योहारों के दौरान वन क्षेत्रों में अवैध पातन और अवैध शिकार की घटनाएं सामने आई हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राजाजी पार्क प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के अलावा विशेष गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Holi 2023 Red alert issued on Holi in Rajaji Tiger Reserve increase patrolling Uttarakhand news in hindi
राजाजी टाइगर रिर्जव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के दौरान वन क्षेत्रों में अवैध पातन और अवैध शिकार की घटनाओं के मद्देनजर राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चार मार्च से 10 मार्च तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सभी फिल्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि बीते वर्षों में त्योहारों के दौरान वन क्षेत्रों में अवैध पातन और अवैध शिकार की घटनाएं सामने आई हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राजाजी पार्क प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के अलावा विशेष गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी वन क्षेत्राधिकारी को बिना अनुमति के अपना स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

डॉ. बडोला ने बताया कि इसके अलावा उप प्रभागीय वनाधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों को भी स्वयं क्षेत्र में जाकर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्र के आसपास मचाया हुड़दंग तो होगी कार्रवाई

निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि अकसर देखने में आता है होली में कुछ लोग वन क्षेत्र और इसके आसपास अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर खूब हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे लोगों को वन सीमा में प्रवेश रोकने के लिए वन चौकियां, बैरियर और चैक पोस्ट पर विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद ली जाएगी। हुड़दंगियों का चालान काटकर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


ये भी पढ़ें...Earthquake in Uttarkashi: एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

होली वाले दिन सुबह के समय पार्क क्षेत्र में नहीं होगी टाइगर सफारी

होली वाले दिन आठ मार्च को राजाजी टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी पर सुबह से लेकर दोपहर तक रोक रहेगी। इस दौरान सुबह के सत्र में पार्क के सभी गेट को पर्यटकों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed