फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   holi 2021: auspicious work forbidden for eight days, Holashtak will start from this day

होली 2021ः आठ दिन के लिए सभी शुभ कार्य वर्जित, इस दिन से शुरू होंगे होलाष्टक, आप भी रखें ध्यान

Sun, 21 Mar 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Mar 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
holi 2021: auspicious work forbidden for eight days, Holashtak will start from this day
होलाष्टक में सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे - फोटो : istock

आठ दिन के लिए शुरू हो रहे होलाष्टक में सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। 28 मार्च को होलिका दहन के बाद 29 मार्च से फिर से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। होलाष्टक होली दहन से पहले के आठ दिनों को कहते हैं। इस बार 21 से 28 मार्च तक होलाष्टक रहेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री ने बताया कि होली आने की पूर्व सूचना होलाष्टक से ही प्राप्त होती है। इस दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती है। होली से पहले आठ दिनों को होलाष्टक कहते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, 10वीं को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल और पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव में रहते हैं। इन ग्रहों के उग्र रहने के चलते मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण होलाष्टक के दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्य कश्यप ने अपने पुत्र भक्त प्रहलाद की भक्ति को भंग करने के लिए इन आठ दिनों में उन्हें तमाम तरह की यातनाएं दी थीं। इसलिए कहा जाता है कि होलाष्टक के इन आठ दिनों में किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 

होलाष्टक पर वर्जित कार्य

विवाह, वाहन खरीद, घर खरीद, भूमि पूजन, व्यापार शुरू करना, मुंडन आदि मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है। 

होलाष्टक में क्या करें

होलाष्टक में पूजा पाठ करने और भगवान का भजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ भी प्राप्त होते हैं। मनुष्य को होलाष्टक के दौरान श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन का पाठ करना चाहिए। इससे आर्थिक संकट समाप्त होकर कर्ज से मुक्ति मिलती है। इन आठ दिनों के दौरान भगवान नरसिंह और भगवान हनुमान के पूजा पाठ का भी विशेष महत्व है। 

होली का मुहूर्त

ज्योतिष आचार्य रजनीश शास्त्री ने बताया कि इस बार होली सोमवार 29 मार्च को रंगों का त्योहार है। इससे पहले 28 होलिका दहन का समय शाम 7:00 बजे से लेकर रात 9 बजकर 20 मिनट तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed