फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hold on panchayat election

उत्तराखंड सरकार नहीं चाहती थी पंचायत चुनाव

Fri, 28 Feb 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Feb 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
hold on panchayat election
यह बात बिना मांगे मुराद पूरी होने जैसी ही रही। सरकार लगातार इस प्रयास में रही कि पंचायत चुनाव लोकसभा के बाद हो।
विज्ञापन


पढ़ें, रावत पर लगाए आरोपों से पलटी युवती

उच्च न्यायालय ने सरकार को समय तो दिया मगर चुनाव मुल्तवी नहीं किए। लेकिन पल्ला सल्ट भ्रात मंडल के प्रतिनिधि दर्शन सिंह रावत की रिट के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया उससे सरकार के इच्छा पूरी हो गई।
विज्ञापन

जल्द लागू होनी थी आचार संहिता

hold on panchayat election

संभव था कि दो मार्च को राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में आचार संहिता लागू होती। ल‌ेकिन उसके पहले ही शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पंचायत चुनाव पर अंतरिम रोक लग गई। चार सप्ताह में सरकार से जवाब मांगा गया है। यह फैसला सरकार के लिए काफी राहत भरा है।

घबरा रही थी सरकार
कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि पंचायत चुनाव से सरकार इसलिए घबरा रही थी कि कहीं चुनाव परिणाम अनुकूल न रहे तो इसका असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

पढ़ें, केदारनाथ का यात्रा मार्ग तैयार होना बड़ी चुनौती

ऐसे में पंचायत की हार हरीश रावत के खाते में दर्ज होगी। विपक्ष का भी यही मानना था। हालांकि, सरकार का तर्क अलग था।

हरीश रावत नहीं चाहते थे अभी चुनाव

hold on panchayat election

मुख्यमंत्री खुद कहते थे कि आपदा का काम होना है, लोकसभा चुनाव भी हैं इसलिए पंचायत चुनाव कुछ बाद में हो जाए तो बेहतर होगा। उनका कहना था क‌ि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने तक कुछ और काम निबटा लिए जाएंगे।

सूचना मिलने के बाद लिए कैबिनेट के फैसले
जब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया उस वक्त राज्य कैबिनेट की बैठक चल रही थी। जैसे ही पंचायत चुनाव से संबंधित सूचना मिली तो कुछ नए फैसले भी एजेंडे में जोड़ दिए गए।

पढ़ें, अवैध संबंध के चलते मार दिया गया छंगा

मसलन, कुछ ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में अपग्रेड करने का निर्णय। इस खबर के बाद ही पिथौरागढ़ की मुनस्यारी, अल्मोड़ा की चौखुटिया को नगर पंचायत, उत्तरकाशी की नगर पंचायत नौगांव व पिथौरागढ़ की धारचूला को नगर पालिका में अपग्रेड किया गया।

विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों में है नाराजगी

hold on panchayat election

सरकार के उच्च न्यायालय जाने से पहले राज्य खुफिया विभाग ने एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। जिसमें इस बात का जिक्र था कि पंचायत चुनाव टालने की सरकार की मंशा से पंचायतों के 40 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि नाखुश हैं, इसके बावजूद समय बढ़ा दिया गया।

पढ़ें, सेना में नौकरी पाना है तो अपनाएं ये तरीके

अब भले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का बहाना सरकार को मिल गया हो, लेकिन विशेषज्ञ यही मानते हैं कि पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी बरकरार है।

'हरीश कैंप का है याचिकाकर्ता'

hold on panchayat election

प्रजातांत्रिक प्रणाली में निर्वाचन का काम समय से कराना सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार पंचायत चुनाव कराने से भाग रही थी और भाजपा पूरी तरह से तैयार थी। सर्वोच्च न्यायालय ने जिस रिट पर चुनाव टालने का फैसला दिया है, उस याचिकाकर्ता को हरीश रावत कैंप ने ही न्यायालय भेजा था। क्योंकि सरकार के लिए रास्ते बंद थे। रिट दायर करने वाला हरीश के एक नजदीकी नेता का खासमखास है। यह फैसला प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है।
-तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed