फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB University is preparing to change the members of the Anti-Ragging Committee.

Dehradun News: एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य बदलने की तैयारी में एचएनबी विवि

Wed, 21 Jan 2026 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
HNB University is preparing to change the members of the Anti-Ragging Committee.
एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की वर्ष 2026 के लिए होने वाले संबद्धता विस्तार के दौरान एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों को बदल सकता है। हाल ही में हुई रैगिंग की घटना के बाद विवि सख्त है। विवि की ओर से यह निर्णय कॉलेज में बढ़ रही रैगिंग की घटनाओं को देखते हुए लिया गया।
विज्ञापन




दून मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर छात्रों के साथ हुई रैगिंग की घटना के बाद प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। हॉस्टल में जिस तरह से सीनियर छात्रों ने मिलकर जूनियर की बेरहमी से पिटाई कर दी इससे सभी छात्रों में भी डर का माहौल है। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने नौ छात्रों को निष्कासित किया है। साथ ही दो छात्रों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और यूजीसी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। यूजीसी ने एचएनबी मेडिकल विवि से मामले में जवाब तलब किया था। इसके बाद विवि ने दून मेडिकल कॉलेज से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


अब विवि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामलों का निस्तारण करने के लिए गठित एंटी रैगिंग कमेटी को और अधिक मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में कई सदस्यों को बदला जा सकता है। इसके अलावा विवि छात्र सहायता के लिए गठित वीमेन हैरेसमेंट, डिसीप्लीन और इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी समेत छह अन्य कमेटियों की समीक्षा कर इनके भी सदस्यों को बदलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iचिंता में डाल रहे रैगिंग के मामले
I



विवि प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2023, 2024 और एक बार फिर से रैगिंग की घटना सामने आई है। ऐसे में यह काफी चिंताजनक हो गया है। कॉलेज में छात्रों के साथ इस तरह की हिंसात्मक घटनाएं उनके अंदर डर पैदा कर रही हैं। इस पर पूरी तरह लगाम लगना बेहद जरूरी है। कॉलेज को अपने स्तर पर भी इसकी समीक्षा करनी चाहिए।



Iदून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना पर विश्वविद्यालय चिंतित है। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विवि रैगिंग कमेटी को मजबूत करने के लिए योजना बना रहा है। संबद्धता विस्तार के दौरान होने वाले इंस्पेक्शन में इसकी समीक्षा की जाएगी। - डॉ. आशीष उनियाल, रजिस्ट्रार, एचएनबी मेडिकल विवि
I



Iकैंपस में घूमते दिखे निष्कासित छात्र
I

सुरक्षाकर्मियों और फैकल्टी ने उन्हें फौरन बाहर निकालकर दी चेतावनी



देहरादून। रैगिंग की घटना के बाद कॉलेज से निष्कासित नौ छात्रों में से दो मंगलवार को कैंपस में घूमते दिखे। ये वही छात्र हैं जो रैगिंग घटना में मुख्य रूप से शामिल थे। सुरक्षाकर्मियों और फैकल्टी ने मिलकर फौरन उन्हें कॉलेज से बाहर कर दिया।


सोमवार को ही छात्रों को कॉलेज से बाहर करने का आदेश जारी किया गया था। अगले ही दिन छात्राें के अवैध तरीके से कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से सुरक्षा और कॉलेज अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही दोनों छात्रों को बाहर निकाला गया और दोबारा अंदर न आने की चेतावनी दी गई है। ऐसा करने पर छात्रों पर और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed