{"_id":"5f0eaeec8ebc3e63b66d560b","slug":"hnb-medical-university-cancels-second-phase-of-neet-pg-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने किया नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने किया नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण निरस्त
Wed, 15 Jul 2020 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने एमडी, एमएस, एमडीएस दाखिलों की नीट पीजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण निरस्त कर दिया है। यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय के कटऑफ कम करने के फैसले के बाद लिया गया है। अब नए सिरे से काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी काउंसिलिंग की कटऑफ घटा दी है। यानी अब ज्यादा छात्र काउंसिलिंग में हिस्सा ले पाएंगे। विवि की ओर से प्रदेश में नीट पीजी द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटन की तैयारियां की जा रही थीं।
विज्ञापन
मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से पत्र आने के साथ ही दूसरे चरण का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि अब नई कटऑफ आने के बाद नए सिरे से काउंसिलिंग कराई जाएगी। काउंसिलिंग की पूरी सूचना वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन