फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Garhwal University PhD entrance exam 2025 Will Held on 24th May Now

HNB Garhwal University: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी आयोजित

Wed, 14 May 2025 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 May 2025 08:41 PM IST
सार

छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत समर्थ ऑनलाइन पोर्टल को मात्र एक दिन 16 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक सक्रिय किया जा रहा है।

विज्ञापन
HNB Garhwal University PhD entrance exam  2025 Will Held on 24th May Now
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब प्रवेश परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी। इस संदर्भ में विवि की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो.आरके ढोडी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि पूर्व में 18 मई को निर्धारित की गई थी। छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त तिथि पर पूर्व निर्धारित अन्य परीक्षा होने संबंधी प्राप्त प्रत्यावेदनों और छात्र-छात्राओं के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा की तिथि 24 मई (शनिवार) को 3 से 5 बजे शाम तक पुनर्निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


Dehradun: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो माह से नहीं मिलावेतन, राज्यांश जिलों तक पहुंचा मगर केंद्रांश का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत समर्थ ऑनलाइन पोर्टल को मात्र एक दिन 16 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक सक्रिय किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को आवश्यक रूप से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें। कहा प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 19 मई के बाद डाउनलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed