फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Anganwadi workers have not received salary for two months met minister

Dehradun: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो माह से नहीं मिला वेतन, राज्यांश जिलों तक पहुंचा मगर केंद्रांश का इंतजार

Wed, 14 May 2025 01:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 May 2025 01:31 PM IST
सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने अपना मांग पत्र मंत्री रेखा आर्य को सौंपा। जिसमें राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से 150 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि का प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Dehradun News Anganwadi workers have not received salary for two months met minister
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो माह से वेतन नहीं मिला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक संगठन ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात की। मंत्री आर्या ने उन्हें बताया कि मानदेय के लिए राज्यांश जनपदों तक पहुंच चुका है, दूसरी ओर केंद्रांश के लिए वार्ता जारी है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ हफ्ते में केंद्रांश भी जारी हो जाएगा।

विज्ञापन

मंत्री से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने अपना मांग पत्र सौंपा। जिसमें राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से 150 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि का प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया।

विज्ञापन


संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि प्रदेश की करीब 41 हजार कार्यकर्ताओं का वर्तमान मानदेय नौ हजार 300 रुपये है, यदि मांग अनुरूप वृद्धि हुई तो मानदेय 18 हजार रुपये हो जाएगा। अन्य प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुपरवाइजर पदों पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, 60 वर्ष में सेवानिवृत्ति पर एक लाख की एकमुश्त धनराशि देने संबंधी शासनादेश (जीओ) को जारी करने और पेंशन योजना के संबंध में शीघ्र जीओ जारी करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  भारत-पाक तनाव से बना भ्रम, थमा यात्रा का चरम; दुश्वारियों का भी रहा असर, अगला पखवाड़ा अहम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। मानदेय के लिए राज्यांश पहले ही जारी हो चुका है, जिसके जनपद स्तर से जारी होने की प्रक्रिया गतिमान है। दूसरी ओर केंद्रांश के लिए वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि वह भी अगले एक से डेढ़ हफ्ते में जारी हो जाएगा। -रेखा आर्या, मंत्री, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed