{"_id":"59aba5124f1c1b17278b4fa0","slug":"hiv-positive-student-found-in-a-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के एक स्कूल में मिला HIV पॉजिटिव छात्र, सकते में स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के एक स्कूल में मिला HIV पॉजिटिव छात्र, सकते में स्कूल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
HIV TEST
शहर के नजदीक ही स्थित एक आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी के एचआईवी पॉजिटिव होने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत विद्यार्थी के अभिभावकों को बुलाकर पुन: परीक्षण के लिए नोएडा भेज दिया है।
विज्ञापन
यूपी से एक साल पहले यहां प्रवेश लेने वाले एक 11वीं के विद्यार्थी को गत दिनों यूटीआई (यूरिन इनफेक्शन) की समस्या हुई।
उसका परीक्षण करवाने के लिए प्रबंधन ने उसे हल्द्वानी भेजा जहां विद्यार्थी ने चिकित्सक को बताया कि पूर्व में अपना मेडिकल करवाया था तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकला था। यह सुनकर विद्यालय के चिकित्सक हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
अग्रिम परीक्षण के लिए छात्र को परिजनों के साथ भेजा
अन्य विद्यार्थियों को कोई खतरा नहीं है
चिकित्सक ने बताया कि छात्र ने यह जानकारी अपने अभिभावकों को नहीं दी थी, जबकि अपने साथियों को उसने हाल ही में यह बात बताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उसके अभिभावकों को सूचित किया गया और अग्रिम परीक्षण के लिए उनके साथ भेज दिया गया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थी का परीक्षण नोएडा के कैलाश अस्पताल में कराया गया था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को एचआईवी होना या न होना, रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के स्वास्थ्य के संबंध में पूर्णत: सजग है व पूरी सावधानी बरती जा रही है। इससे अन्य विद्यार्थियों को कोई खतरा नहीं है और उनके प्रति अभिभावकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।