{"_id":"696511b8c4c1109e3e0fae5b","slug":"history-sheet-of-two-accused-of-animal-slaughter-opened-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-128186-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संरक्षित पशु कटान के दो आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संरक्षित पशु कटान के दो आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली
विज्ञापन
- खुशहालपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में लगातार संरक्षित पशु कटान की घटनाओं को अंजाम दे रहे मुशर्रफ और सादिक की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। दोनों आरोपी खुशहालपुर के रहने वाले हैं। दोनों की गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह ने क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए थे। दोनों आरोपी क्षेत्र में लगातार संरक्षित पशुओं का कटान कर रहे थे। आरोपी मुशर्रफ के खिलाफ कोतवाली में गो संरक्षण अधिनियम, चोरी, आयुध अधिनियम में छह प्राथमिकी दर्ज हैं। सादिक के खिलाफ चोरी, गो संरक्षण अधिनियम, आयुध, पशु क्रूरता, धमकी देने और एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर दोनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।