फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindu Jagran Manch's performance in the mosque episode in the flat

Dehradun News: फ्लैट में मस्जिद प्रकरण में हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch's performance in the mosque episode in the flat
एमडीडीए के फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे मस्जिद और मदरसे को सील करने के जिला प्रशासन के आदेश को रविवार के दिन रद्द करने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच ने एमडीडीए सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सचिव को तत्काल पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को लैंसडौन चौक पर एकत्र हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा, जिला प्रशासन ने एमडीडीए के फ्लैटों में 13 साल से अवैध रूप से चल रहे मस्जिद, मदरसे को सील करने का आदेश दिए थे। लेकिन, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने रविवार के दिन शपथ पत्र दिलवाकर आदेश को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पत्र भी प्रकाश में आया है। उन्होंने कहा कि अगर सचिव को पद से नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि इस मामले में एमडीडीए के सचिव पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। इस दौरान मुकेश आनंद, हिंद प्रताप सिंह, विकास वर्मा, रोहित मौर्य सहित बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed