फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindu Jagran Manch burnt the effigy of Urban Development Minister

Dehradun News: हिंदू जागरण मंच ने फूंका शहरी विकास मंत्री का पुतला

Fri, 15 Sep 2023 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch burnt the effigy of Urban Development Minister
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए सचिव को निलंबित न किए जाने के विरोध में हरबर्टपुर चौक पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री सुभाष सैनी ने कहा कि देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में स्थित एमडीडीए कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित हो रही मस्जिद को सील करने के आदेश जिलाधिकारी एमडीडीए को दिए थे, लेकिन एमडीडीए सचिव ने सील की कार्रवाई के बजाय एक सप्ताह का समय दे दिया।
विज्ञापन

कहा कि अब तक सील की कार्रवाई नहीं हुई है। एमडीडीए सचिव के विरोध में मंच के कार्यकर्ता बीती पांच अगस्त से लगातार प्रदेश भर में आंदोलित हैं, लेकिन अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मंच लैंड जिहाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 19 सितंबर तक सील की कार्रवाई और सचिव का निलंबन न होने पर 20 सितंबर को मंच के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मिंटू राणा, जयप्रकाश सेमवाल, गजराज शर्मा, संजीव भारद्वाज, आशू, मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed