फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hindi hain hum: Hindi got a new identity due to digital revolution

हिंदी हैं हम: डिजिटल क्रांति से हिंदी को मिली नई पहचान, यूनिकोड फॉन्ट से सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति हुई आसान 

Thu, 26 Aug 2021 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश
जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 26 Aug 2021 10:16 AM IST
सार

हिंदी में जितनी सृजन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है शायद उतनी किसी और भाषा में नहीं हो सकती है। खासकर यूनिकोड फॉन्ट आने के बाद लोगों के लिए हिंदी में लिखना और पढ़ना और सहज हो गया है।

विज्ञापन
hindi hain hum: Hindi got a new identity due to digital revolution
- फोटो : iStock

विस्तार

डिजिटल क्रांति के युग में हिंदी का दायरा और बढ़ा है। पहले अखबार, पत्रिकाएं, टीवी, सिनेमा, काव्य गोष्ठियां और साहित्य सम्मेलन ही हिंदी के प्रचार-प्रसार के बड़े माध्यम थे। लेकिन अब फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और ब्लॉग भी हिंदी को समृद्ध बनाने के सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन


हिंदी में जितनी सृजन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है शायद उतनी किसी और भाषा में नहीं हो सकती है। खासकर यूनिकोड फॉन्ट आने के बाद लोगों के लिए हिंदी में लिखना-पढ़ना और सहज हो गया है। इससे पहले सोशल मीडिया में लोग हिंदी भी रोमन लिपि में लिखा करते थे। यही कारण है कि डिजिटल क्रांति के इस स्वर्णिम दौर में नई पीढ़ी का हिंदी के प्रति रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन


हिंदी हैं हम: एम्स ऋषिकेश में बढ़ रहा हिंदी का मान, संस्थान की गतिविधियों में मिलती है प्राथमिकता 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी अब केवल आम बोलचाल और साहित्यिक भाषा नहीं रह गई है। बल्कि विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी फलफूल रही है। कोरोना काल में हिंदी साहित्यकारों और कवियों को श्रोताओं से जुड़ने में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगनगरी के साहित्यकार सोशल मीडिया पर हिंदी के वर्चस्व को एक क्रांति के तौर पर देख रहे हैं। वहीं विचार विनिमय के आभाषी मंचों से जुड़े आम लोग भी अपनी भाषा पर गर्व कर रहे हैं। 

हिंदी हैं हम: वेनेजुएला की तारिणी तीर्थनगरी ऋषिकेश में चलाती हैं हिंदी की अनूठी क्लास 
 

हिंदी के प्रति नई पीढ़ी में रुझान बढ़ा

सोशल मीडिया हिंदी के लिए बहुत सकारात्मक पहलू बन गया है। हिंदी के प्रति नई पीढ़ी में रुझान बढ़ा है। फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर युवाओं की हिंदी में लिखी गई अभिव्यक्ति और टिप्पणियों को पढ़कर मन में बड़ी प्रसन्नता होती है। सोशल मीडिया पर जो स्वदेशी भाषा में प्रचार प्रसार हो रहा है उससे हिंदी को संबल मिला है। अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है। लेकिन हिंदी हमारे अस्तित्व की पहचान है। सरकार की अनुकूलता के चलते सोशल मीडिया पर को हिंदी बढ़ावा मिल रहा है। एक बार फिर हिंदी का स्वर्णिम दौर वापस लौट रहा है।
- बंशीधर पोखरियाल, वरिष्ठ साहित्यकार 

हिन्दी हैं हम: उत्तराखंड में हिन्दी को बुलंद कर रहे दक्षिण के अफसर, कामकाज में भी दे रहे तवज्जो

कोरोना काल में और लॉकडाउन के दौरान लोग अधिकांश अपने घरों में ही रहे। ऐसे में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के लोगों की सक्रियता बढ़ती। जब संक्रमण काल के चलते जब चारों तरफ निराश थी, इसी दौरान सोशल मीडिया पर हिंदी के प्रचार और प्रचार बड़े पैमाने पर बढ़ा। डिजिटल क्रांति में हिंदी के आगाज के समय साहित्यकारों और कवियों में भी एकजुटता दिखी। सोशल मीडिया से हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी पहचान मिली।
- प्रबोध उनियाल, साहित्यकार

हिंदी हैं हम: रशिया की नताल्या की कहानी, मातृभाषा थी तो रूसी पर अब है बोली हिंदुस्तानी 

हिंदी के प्रति देश में चेतना पैदा हो रही है। सोशल मीडिया का इसमें बड़ा योगदान है। नई पीढ़ी सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहती है। ऐसे में अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम की मनोवृति उनका हिंदी के प्रयोग को लेकर रुझान बढ़ा है। पहले अखबारों, समाचार चैनलों, रेडियो और टीवी ने हिंदी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब सोशल मीडिया भी यही काम कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर वर्तनी की अशुद्धियों को लेकर सुधार की जरूरत है। -देवेंद्र सकलानी, साहित्यकार

हिंदी हैं हम: 70 साल से इंजीनियरिंग का विश्व प्रसिद्ध संस्थान कर रहा हिंदी का उत्थान
  
अंग्रेजी में लिखने के शब्दों के चयन में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। हिंदी तो हमारी अपनी बोलचाल की भाषा है ऐसे में फेसबुक, व्हाटस्एप और ट्विटर पर लिखने में आसानी होती है। कई आसान हिंदी कीपैड भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो जाते हैं। हिंदी में घंटों बातचीत कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर उपलब्ध हिंदी कहानियों, कविताओं और मिम्स को पढ़ने में बड़ा मजा आता है। इनकों शेयर भी करती हूं।
-पिंकी सिंह, ग्रहणी

फेसबुक, व्हाटसएप और वीडियो शेयरिंग एप से कई विदेश के दोस्तों से भी बात होती है। जब हिंदी में कोई पोस्ट लिखती हूं तो वे ट्रांस्लेटर से उसका मतलब पता करते हैं। कई बार वे अपनी हिंदी में भी मेरी पोस्ट टिप्पणी लिखते हैं। बड़ा अच्छा लगता है कि विदेश के लोग भी हमारी भाषा के प्रति जागरुक हो रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हिंदी में लिखना और पढ़ना दोनों आसान है। कई कीपैड एप हैं। जिसमेें हम बोलकर भी हिंदी लिख सकते हैं। -निवेदिता अग्रवाल, शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed