फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindi diwas 2024 Foreign Student studying in Dehradun are also learning Hindi

Hindi Diwas 2024: सीमाओं को तोड़कर सीख रहे हैं  क, ख, ग...देहरादून में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की सुनिए हिंदी

Sat, 14 Sep 2024 11:01 AM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Sep 2024 11:01 AM IST
सार

बीते कुछ वर्षों में हिंदी भाषा का इतना विस्तार हुआ है कि विदेशी लोग भी हिंदी बोलने लगे हैं। पढ़ाई के लिए दून आए विदेशी छात्र भारतीय छात्रों के साथ हिंदी में बात करते हैं।

विज्ञापन
Hindi diwas 2024 Foreign Student studying in Dehradun are also learning Hindi
दून में पढ़ रहे विदेशी छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मातृभाषा हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में शामिल है। अपने लंबे इतिहास में हिंदी ने कई विदेशी भाषा के शब्दों को अपने में ऐसे समेटा कि आज वह हिंदी की आम बोलचाल की भाषा में शामिल हो गए हैं। यही वजह है कि हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो हिंदी के नहीं हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इतना ही नहीं बीते कुछ वर्षों में हिंदी भाषा का इतना विस्तार हुआ है कि विदेशी लोग भी हिंदी बोलने लगे हैं। ऐसे ही विदेशों से उत्तराखंड पढ़ने आए छात्र हिंदी भाषा की सराहना करते हैं। दून के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र हिंदी बोलने लगे हैं। उत्तरांचल विश्वविद्यालय में केन्या, नाइजीरिया, लीबिया से आए विदेशी छात्रों ने कहा, नमस्ते, हिंदी भाषा हमको बहुत अच्छी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं वह भारतीय छात्रों के साथ हिंदी में ही बात करने लगे हैं। अयूबा, ताऊनो, क्लार्क, एडविन, विंस्टन और डिस्मास ने बताया कि विवि में आने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ हिंदी सीखी। अब वह हिंदी के बहुत से वाक्य रोजाना बोलते हैं। कहा कि हिंदी भाषा बोलकर भारतीय होने का भाव आता है। इसके अलावा लोग भी अपनापन दिखाकर बात करते हैं।

अपनी बात समझाने में होती है आसानी

विदेशी छात्रों ने कहा कि विवि में तो शिक्षकों और दोस्तों से अंग्रेजी भाषा में बात हो जाती है, लेकिन बाजार जाने और यात्रा करने में हिंदी भाषा बहुत फायदेमंद होती है। इसकी मदद से हम अपनी बात आसानी से आम आदमी को समझा पाते हैं और वह भी हंसते हुए हमारी बात मान लेते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्यपाल पद पर तीन साल पूरे होने पर बोले ले. जनरल गुरमीत सिंह- नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed