{"_id":"793b34a2998dec91ec1e27da0bea1583","slug":"himani-shivpuri-new-film-shoot-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की आई बात तो हो गईं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की आई बात तो हो गईं तैयार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रसिद्घ आदाकारा हिमानी शिवपुरी पिछले दिनों देहरादून में थीं।
विज्ञापन
इनकार नहीं कर पाती
फिल्म छोटे बजट की हो लेकिन शूटिंग दून में हो तो उसमें काम करने से हिमानी शिवपुरी इनकार नहीं कर पाती।
फिल्म ‘अवधी’ की शूटिंग दून में होने की जानकारी होते ही उन्होंने इसमें काम करने के लिए हां कर दी। दून और मसूरी में पांच दिन की शूटिंग करने के बाद हिमानी सोमवार को मुंबई चली गई।
दून निवासी हिमानी शिवपुरी ने ‘अवधी’ की शूटिंग के दौरान अपनी मां और भाई-भाभी के साथ समय बिताया। एक-दो शादियों में शामिल हुई।
हिमानी ने बताया कि मेरी मां अक्सर मुझे कहती हैं कि तू शूटिंग के लिए उत्तराखंड नहीं आती, जबकि दूसरे लोग आ जाते हैं।
तुरंत हां कर दी
ऐसे में जब मुझे यहां शूटिंग का ऑफर मिला तो तुरंत हां कर दी। फिल्म की शूटिंग पुरकुल के शाहिनबाग रिजॉर्ट में हुई। इसको फिल्म में एक महल दिखाया गया है। महल के राजा-रानी की मौत हो गई है और एक लड़की इन पुरानी घटनाओं पर किताब लिख रही है।
विज्ञापन
हिमानी इसमें रानी बनी हैं जो मर चुकी है। वह रानी लड़की को अपनी स्टोरी सुनाती है। बताया कि जब यहां आई तो पता चला कि इसी रिजॉर्ट में मेरे ब्रदर की दुल्हन की भी शूटिंग हुई थी। दून में कई साल रहने के बावजूद मैंने पहली बार यह जगह देखी।
विज्ञापन
जल्द आ रही ‘मिस्टर जो भी करवा लो’
इन दिनों हिमानी ने सीरियल्स से छुट्टी ली हुई है। बताया कि उन्हें पापा की लिखी कहानियों पर फिल्म बनानी है। इसके लिए स्क्रिप्ट तैयार करनी है, इसलिए कुछ समय बाद सीरियल में लौटेंगी।
उनकी अगली फिल्म ‘मिस्टर जो भी करवा लो’ आ रही है। इसमें वह अरसद वारसी की मां बनी हैं, जो अंधी होती है, लेकिन इस बात पर विश्वास नहीं करती और कहती है कि मुझे सब दिखता है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...