फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himalayan bulbul earthquake alert.

भूकंप आने से पहले हिमालयन बुलबुल देती है अलर्ट कॉल

Sun, 07 Feb 2016 09:15 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Feb 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
himalayan bulbul earthquake alert.

भूकंप के झटके घनी आबादी में बड़ी तबाही ला सकते हैं। इस तबाही का पहले से पता करने की तकनीकी पर दुनिया भर में बड़ा बजट रखा जा रहा है। लेकिन प्रकृति में कई ऐसे संसाधन हैं जिनसे भूकंप की तबाही का पहले से अलर्ट मिलने लगता है।

विज्ञापन


हिमालय क्षेत्र में पाई जाने वाली बुलबुल एक ऐसी ही चिड़िया है जो भूकंप से काफी पहले धरती में वाइब्रेशन पैदा होते ही अलर्ट कॉल देने लगती है। ये वाइब्रेशन चट्टानी भूमि पर 30-35 सेकंड पहले और सामान्य जमीन पर करीब 10-15 दिन पहले ही आने लगते हैं, जबकि इस वाइब्रेशन का इंसान को एहसास तक नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


जूलोजिकल सर्वे आफ इंडिया ने हिमालयन बुलबुल पर पहला विस्तृत शोध पूरा किया है। यह बुलबुल सिर्फ हिमालयी क्षेत्र में पाई जाती है, जिसकेआशियाने निचले और मध्य हिमालयी क्षेत्र में होते हैं। यह बुलबुल बर्फ लाइन केनीचे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हिमालयी क्षेत्र में आने वाले खतरों को बताने के साथ ही यहां के इको सिस्टम का अहम घटक भी है। हिमालयन बुलबुल कंद-मूल, फल खाती है। इसकी बीट से पेड़ों के बीज और वनस्पतियां दूर तक फैलती हैं। जब भी तेज भूकंप और आपदा का खतरा बढ़ता है तो बुलबुल की बेचैनी बढ़ जाती है।

ऐसे बताती है खतरे को

himalayan bulbul earthquake alert.

यह दो तरह की अलर्ट कॉल देती है। पहली और छोटी अलर्ट कॉल में यह पता चलता है कि आवाज कहां से आ रही, लेकिन बड़ी अलर्ट कॉल की फ्रीक्वेंसी और पिच आवाज का बोद तो कराती है, लेकिन यह कहां से आ रही है, पता नहीं चलता।

विज्ञानियों के मुताबिक जब भी संदिग्ध परिस्थितियां पैदा होती हैं बुलबुल अलर्ट कॉल देने लगती है। सबसे दिलचस्प इसके गायन कॉल होते हैं। इसे स्थानीय लोग हिमालयन सिंगर भी कहते हैं।

हिमालयन बुलबुल का मस्तिष्क अधिक विकसित होता है जिससे इसकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है। अगर व्यक्ति इसकी कॉल को समझ लें तो खतरे को पहले भांप सकते हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में भी यह अलार्म कॉल देती है।
- डॉ. सुनील कुमार, वरिष्ठ पक्षी ध्वनि विशेषज्ञ

भूकंप की तरंगों का समय बाहर आने का अलग-अलग वक्त है। अगर पथरीली भूमि है तो तरंगे रुकने से देर में पता चलता है, कहीं एक घंटे या इससे पहले तरंगें आ सकती हैं।
- डॉ. सुशील कुमार, वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी, वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed