फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   himalaya helicopter tour.

हिमालय की हवाई सैर शुरू, बच्चे रोमांचित

Sun, 08 Feb 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Feb 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
himalaya helicopter tour.

देहरादून के कुछ सरकारी स्कूलों के 30 मेधावी बच्चों ने शनिवार को हेलीकॉप्टर से मध्य हिमालय की हवाई सैर की।

विज्ञापन


केदारनाथ और टिहरी झील को आसमान से देखा। बच्चों ने कहा कि ऊपर से घर चार्ट के मॉडल के रूप में नजर आए। ऐसा लग रहा था, किसी ने छोटे-छोटे खिलौने सजाए हों। इस सैर को लेकर बच्चे काफी रोमांचित नजर आए। बच्चों ने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें हवाई सैर का मौका मिलेगा।  

रविवार को सहस्त्रधारा हैलीड्राम से हिमालय दर्शन योजना का शुभारंभ होना था, इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत को करना था। लेकिन परिवहन मंत्री के निधन के चलते मुख्यमंत्री समारोह में नहीं पहुंच सके। लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चे निशुल्क हवाई सैर के लिए पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


बच्चों की लालसा को देखते हुए कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर से मसूरी, यमुनोत्री घाटी, केदारघाटी, टिहरी बांध समेत मध्य हिमालय क्षेत्र की सैर कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज माजरीमाफी, मियांवाला, नथुवावाला, गुजराड़ा, जीजीआईसी राजपुर रोड, जीजीआईसी कौलागढ़, जीआईसी सेवलाखुर्द, जीआईसी खुड़बुड़ा के 30 बच्चों ने तीन हेलीकॉप्टरों में 40 मिनट तक हवाई की। राजकीय इंटर कॉलेज माजरीमाफी की दसवीं कक्षा की छात्रा गौरी नैथानी ने कहा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि हेलीकॉप्टर से केदारघाटी के दर्शन कर सकेगी।

जीआईसी डोभालवाला की रक्षा और मंदीप बताते हैं कि जिस तरह से वे स्कूल में चार्ट में मॉडल बनाते हैं आसमान से कुछ उसी तरह मकान दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा जीआईसी गुजराड़ा की दीप्ति, संजय आदि बच्चों ने भी हवाई सैर से काफी रोमांचित थे।

स्कूल के उन बच्चों को हिमालय दर्शन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया था, जो नियमित रूप से स्कूल आते थे। शत प्रतिशत उपस्थिति और मेधावी बच्चों की हवाई सैर कराई गई। इससे अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।

- एसएस बिष्ट, प्रधानाचार्य जीआईसी डोभालवाला

गुरुजी नहीं कर पाए हवाई सैर
बच्चों के साथ ही शिक्षक भी कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री के न आने से समारोह स्थगित हो गया। ऐसे में बच्चों के साथ पहुंचे शिक्षक हवाई सैर नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed