फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalaya Day 2022 Amar Ujala Himalaya Sankalp Abhiyan Dialogue in New Tehri

अमर उजाला हिमालय संकल्प अभियान: आज नई टिहरी में जुटेंगे पर्यावरण के जानकार, चुनौतियों और समाधान पर होगा मंथन

Sun, 04 Sep 2022 10:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 04 Sep 2022 10:11 AM IST
सार

Himalaya Day 2022: अमर उजाला हिमालय संकल्प अभियान। जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए अमर उजाला की ओर से रचनात्मक पहल शुरू की गई है। आज टिहरी में 'हिमालय बचाओ अभियान 2022' के संवाद आयोजित किया गया है। जिसमें  हिमालय के लिए पैदा हुई चुनौतियों और उनके समाधान पर मंथन होगा।

विज्ञापन
Himalaya Day 2022 Amar Ujala Himalaya Sankalp Abhiyan Dialogue in New Tehri
अमर उजाला हिमालय संकल्प अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालय बचाओ अभियान के तहत अमर उजाला की पहल पर आज रविवार राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद गोष्ठी में हिमालय के लिए पैदा हुई चुनौतियों और उनके समाधान पर मंथन होगा। जल, जंगल और जमीन का कैसे संरक्षण और संवर्द्धन करना है विषय पर पर्यावरण के जानकार टिप्स देंगे। इस दौरान हिमालय से जुड़ी स्थानीय समस्या का समाधान करने के लिए संकल्प भी लिया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Priyanka Gandhi:  भाजपा सरकार पर प्रियंका का हमला, कहा- उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का विशाल रैकेट चल रहा
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे से राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी सभागार में शुरू होगा। इसमें बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, सर्वोदयी कार्यकर्ता साब सिंह सजवाण, वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी, राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, उत्तराखंड जन जागृति संस्था के अध्यक्ष अरण्य रंजन, ताल और बुग्यालों पर शोधरत वनस्पति विज्ञान के डॉ. वीपी सेमवाल, भौतिक विज्ञान के डॉ. गुरुपद गुसाईं, शिक्षक डॉ. सुशील कोटनाला के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के विशेषज्ञ छात्रों के हिमालय से जुड़े सवालों के जवाब भी देेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed