10 हजार में हेलीकॉप्टर से हिमालय दर्शन का रास्ता साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यसचिव एन.रविशंकर का कहना है कि अगले सप्ताह से हिमालय दर्शन सेवा शुरू की जा रही है। इसके अलावा मामूली किराए पर हेलीकॉप्टर से चारधाम की यात्रा कराई जाएगी।
सीएस ने यह जानकारी मंगलवार को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के अध्ययन दल के साथ हुई बैठक में साझा की। इस दिनों अध्ययन दल उत्तराखंड के दौरे पर है। उल्लेखनीय है कि हिमालय दर्शन सेवा की शुरूआत 26 जनवरी को प्रस्तावित थी।
इस दौरान अध्ययन दल ने सुझाव दिया कि उत्तराखंड आने वाले यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाए। साथ ही अलग से हिल एविएशन का कार्य शुरू किया जाए। सरकार की ओर से उन्हें बताया गया कि बायोमैट्रिक्स पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। हवाई सेवाओं को मजबूत करने के लिए दुर्गम क्षेत्रों में हेलीपैड और हैलीड्रोम बनाए जा रहे हैं।
सचिवालय पहुंचे अध्ययन को सीएस ने बताया कि दैवी आपदा के बाद पर्यटकों का आना कम हो गया था। अब सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश हम दे रहे हैं। चारधाम से जुड़ी शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है। सीएस ने उन्हें राज्य में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव एस.राजू, प्रमुख सचिव गृह एमएच.खान, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण रणवीर सिंह, सचिव पर्यटन उमाकांत पंवार, सचिव शहरी विकास डीएस. गर्ब्याल, सचिव गृह विनोद विनोद शर्मा, सचिव आपदा प्रबंधन भास्करानंद आदि मौजूद थे।
10 हजार में हेलीकॉप्टर से हिमालय दर्शन
उत्तराखंड में हेली सर्विसेज का हिमालय दर्शन टूर पैकेज की दर दस हजार रुपये रखी गई है। इस पैकेज में पर्यटकों को प्रदेश की हिमालय श्रंखला केदर्शन हेलीकाप्टर से हो सकेंगे।
चालीस मिनट की उड़ान में कुमाऊं-गढ़वाल की हिमालय श्रंखला को दिखाया जाएगा। सप्ताह में शुक्रवार से रविवार के बीच ही यह हेली सेवा संचालित होगी। हिमालय के अलग अलग हिस्सों के दर्शन करवाएगा।
त्रिशूल रेंज, चौखंबा, नंदा देवी, भागीरथी पर्वत, भृगु पंत, कोमेट पर्वत, फूलों की घाटी, केदारघाटी, स्वर्ग रोहिणी, गंगोत्री, बासुकी पर्वत, यमनोत्री की पहाड़ियां इसमें शामिल होंगी। इसके साथ कुछ और टूर पैकेज भी लांच करने की तैयारी है। फैमिली और हनीमून कप्लस के लिए पैकेज रखे गए हैं।
तीन दिन के पैकेज में हेलीकाप्टर से किसी भी पर्वतीय क्षेत्र में ले जाने वहां ठहरने की व्यवस्था और वापस हेलीकाप्टर से लाने सुविधा ऐसे टूर पैकेज में रहेगी।