फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himachal Pradesh smuggler arrested with 300 grams of hashish

Dehradun News: 300 ग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh smuggler arrested with 300 grams of hashish
- सेलाकुई में बेचने आया था चरस, आरोपी और आपूर्तिकर्ता दोनोें पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने सोमवार को धूलकोट तिराहे के पास से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थाना बाली चौकी निवासी चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 300 ग्राम चरस मिली। आरोपी मंडी के ही रहने वाले कुल्लू निवासी संजीव से 10 हजार रुपये में चरस खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी और आपूर्तिकर्ता दोनोें के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान धूलकोट तिराहे के पास एक युवक को देखा गया। पुलिसकर्मियों को देखते ही वह सिंहनीवाला की ओर जाने लगा। संदेह पर पीछा कर उसे पकड़ा गया। पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 300 ग्राम चरस मिली। आरोपी ने बताया कि वह मंडी जिले के कुल्लू निवासी व्यक्ति से चरस खरीदकर लाया है। इसे कॉलेज और स्कूल के पास बेचने की योजना थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed