फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Him Jyoti Girls School number one in athletics competition

Dehradun News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिम ज्योति गर्ल्स स्कूल नंबर वन

Sat, 08 Nov 2025 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Him Jyoti Girls School number one in athletics competition
देहरादून। 77वीं देहरादून जिला स्तरीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ किया गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में 53 और बालिका वर्ग में 52 अंकों के साथ हिम ज्योति गर्ल्स स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। बलिदानी मेजर चित्रेश बिष्ट की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरआईएमसी के ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि व मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें जिले के 30 स्कूल व खेल एकेडमी के करीब 1200 प्रतिभागी 50 इवेंट में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर 51 इवेंट आयोजित होंगे और दोपहर बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed