{"_id":"582737133069a7bcecacb0080059bd3a","slug":"high-voltage-in-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक 'धमाका', फुंके 45 घरों के टीवी-पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक 'धमाका', फुंके 45 घरों के टीवी-पंखे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 31 Mar 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के अशोक विहार स्थित विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर का न्यूट्रल सॉकेट उड़ जाने से क्षेत्र में अचानक हाई वोल्टेज आ गया। जिससे लगभग 45 घरों के टीवी और पंखे जल गए।
विज्ञापन
तेज धमाके की आवाज
अचानक हाई वोल्टेज आने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है।
अजबपुर क्षेत्र के अशोक विहार में अचानक तेज धमाके की आवाज आई और जिसने टीवी, फ्रीज और पंखे चल रहे थे। उनसे चिंगारी निकलने लगी और उसके बाद वह बंद हो गए।
विज्ञापन
हजारों रुपयों का नुकसान
क्षेत्रीय निवासी मानव पांडेय ने बताया लोग घरों से बाहर निकल आए और कई ने अपने एमसीबी के स्वीच ऑफ कर दिए। उन्होंने बताया विद्युत विभाग के कारण लोगों को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अगर इसका मुआवजा विभाग ने दिया तो क्षेत्रवासी उपभोक्ता फोरम में जाएंगे। एसडीओ आराघर सब स्टेशन जयपाल सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर का सॉकेट उड़ने की जानकारी उनके पास है। लेकिन किसी क्षेत्रवासी ने टीवी या अन्य सामान जलने की अभी शिकायत नहीं की है।