फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Storm and rainfall warning in uttarakhand  

संभलकर रहें, तेज आंधी और बारिश बढ़ाएगी परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 19 Mar 2019 07:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Mar 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
High Storm and rainfall warning in uttarakhand  
आंधी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार को बारिश के आसार हैं। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, मैदानी स्थानों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में बेहद हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान भी है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में तेज रफ्तार आंधी चलने के आसार हैं। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि होली तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को भी ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात

मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बार क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो गई है। निचले इलाकों में जनवरी के पहले दिन से शुरू हुई बर्फबारी 17 मार्च तक रुक-रुक कर होती रही।

मंगलवार को सुबह के समय मौसम खुला था। बाद में दोपहर में अचानक से बादल छा गए। पौने दो बजे के करीब हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा की चोटियों पर हिमपात हुआ। इधर, जिला मुख्यालय में मौसम सुहावना बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed