फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High court give order to seal 6 evm machine in dehradun and haridwar assembly seat

उत्तराखंड में EVM मशीन से छेड़छाड़ का मामला, 6 विस की मशीनें होंगी सील

Mon, 01 May 2017 11:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
High court give order to seal 6 evm machine  in dehradun and haridwar assembly seat
nainital high court

नैनीताल हाईकोर्ट ने देहरादून और हरिद्वार के 6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम मशीनें सील करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य विपक्षी दल काफी समय से ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं। लिहाजा इसके मद्देनजर यह मामला काफी अहम माना जा रहा है।

सोमवार को नैनीताल हाई कोर्ट के न्यायाधीश सर्वेश कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया। उन्होंने आदेश दिए कि मसूरी, राजपुर, रायपुर, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम मशीनें सील की जाए। हाईकोर्ट ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों, राज्य सरकार और चुनाव आयोग से मामले में छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। 

विज्ञापन

इससे पहले विकासनगर में ईवीएम मशीन सील के थे आदेश

High court give order to seal 6 evm machine  in dehradun and haridwar assembly seat
evm - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले एक फैसला सुनाते हुए बीजेपी को झटका दिया। देहरादून की विकासनगर विधानसभा में ईवीएम मशीन से छेड़खानी के मामले में कोर्ट ने ईवीएम मशीन को सीज करने के आदेश दिए हैं। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने मशीन के साथ टैम्परिंग, मैन्युप्लाटिंग करने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय से जांच करने की मांग की थी। ​इसी मामले में न्यायमूर्ति एसके गुप्ता की एकलपीठ ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए विकासनगर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने मशीन को सील कर प्रीजर्व करने के आदेश दिए हैं।

याची ने न्यायालय को विकासनगर विधानसभा में फर्जी वोटरों के बारे में बताते हुए कहा था कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी दो क्षेत्रों में वोट है।याचिका में केंद्रीय और राज्य चुनाव आयोग, मुख्य सचिव, आरओ विकासनगर और नवनिर्वाचित विधायक मुन्ना सिंह चौहान को पार्टी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed