{"_id":"5aa6c5624f1c1bc3758b5094","slug":"high-court-charged-25000-fine-on-iit-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":" IIT रुड़की पर हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, यहां जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT रुड़की पर हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना, यहां जानिए पूरा मामला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च न्यायालय ने आईआईटी रुड़की पर 25000 रुपए जुर्माना लगाया है। आगे जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कॉलेज के चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट पद के नाम पर की गई नियुक्ति को निरस्त करने के साथ ही संस्थान पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश देते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो रजिस्ट्रार के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाए।
वर्ष 2015 आईआईटी रुड़की ने रेडियोलॉजिस्ट पद के लिए विज्ञापन निकाला था। यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। शिकायत यह है कि आईआईटी रुड़की ने इस पद पर भर्ती न कर रेडिएशन थेरेपी पर भर्ती कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद रुड़की निवासी शैलेंद्र कुमार ने इस नियुक्ति को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। पक्षों की सुनवाई के बाद पीठ ने नियुक्ति को नियम विरुद्ध पाते हुए निरस्त करने के साथ सरकार को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन