{"_id":"57c9d31e4f1c1b8c292cafbd","slug":"high-court-asked-question-in-guest-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को पहले नियुक्ति दे सरकार: HC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को पहले नियुक्ति दे सरकार: HC
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि शिक्षकों के मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह भी कहा है कि सरकार पहले नियमानुसार काउंसलिंग में शामिल होने वाले सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे। प्रमुख सचिव शिक्षा को नियमित नियुक्ति के लिए की गई कार्यवाही का ब्योरा भी कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में 29 अगस्त 2016 को जारी शासनादेश को पिथौरागढ़ निवासी धीरज खोलिया व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इस याचिका में कहा गया था कि शासनादेश में पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को ही नियुक्ति देने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
याचिका में कहा कि सभी योग्य अभ्यर्थियों को अतिथि शिक्षकों के रूप में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाना चाहिए। शासन ने पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता देने और ब्लाक स्तर पर चयनित अतिथि शिक्षकों को जिला, राज्य स्तर तक नियुक्ति का प्रावधान किया।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ ने सरकार से पहले नियमानुसार काउंसलिंग में शामिल होने वाले सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव शिक्षा को नियमित नियुक्ति के लिए की गई कार्यवाही का ब्योरा भी कोर्ट में पेश करने को कहा गया। अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।