फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high court ask questions to three district magistrate for pancheshwar bridge

हाइकोर्ट ने पंचेश्वर बांध पर तीन डीएम से मांगा जवाब

Wed, 09 Aug 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Wed, 09 Aug 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
high court ask questions to three district magistrate for pancheshwar bridge
nainital high court

पंचेश्वर बांध परियोजना से संबंधित दायर जनहित याचिका पर सुनवाई में उच्च न्यायालय ने अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को 11 अगस्त तक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी पक्षकार बनाने को कहा है।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। गंगोलीहाट (जिला पिथौरागढ़) निवासी रोहित ने पंचेश्वर बांध को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। याची का कहना था कि सरकार अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में बांध से संबंधित सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


यह गलत है। सरकार को जन सुनवाई करने से पहले लोगों को बांध बनने से होने वाले लाभ और हानि की जानकारी देनी चाहिए थी और यह भी बताना चाहिए था कि कितने लोगों को मुआवजा दिया जाएगा तथा प्रभावितों को कहा विस्थापित किया जाएगा। सरकार ने इन बातों को ध्यान में न रखते हुए जन सुनवाई की अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed